उत्तर प्रदेश

तीसरी बार फोनरवा के अध्यक्ष बने योगेंद्र शर्मा

न्यूज़ डेस्क उत्तरप्रदेश। नोएडा। राजेश शर्मा। उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA) के चुनाव में योगेंद्र शर्मा तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। बीते दिन यानी रविवार को हुए मतदान में उन्होंने 155 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी राजीव गर्ग को 89 वोटो से हरा दिया। योगेंद्र शर्मा का पैनल ही जीत कर आया है। इसके बाद योगेंद्र शर्मा को बधाईयों का ताता लगा हुआ है। इस अहम चुनाव Fonarwa election’s, में योगेंद्र शर्मा-केके जैन पैनल और राजीव गर्ग-सुखदेव शर्मा पैनल आमने सामने रहे। कुल 227 सदस्य मतदाताओं में से 225 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आपको बता दें कि फोनरवा के सेक्टर 52 स्थित कार्यालय पर चुनाव प्र​क्रिया को संपन्न कराया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र शर्मा ने 79 मतों से विजयश्री हासिल की है, जबकि महासचिव पद पर केके जैन ने जीत दर्ज की है। साथ ही योगेन्द्र शर्मा के पैनल के सभी पदाधिकारी जीत गए हैं।

नोएडा शहर की सभी आरडल्ब्यूए को मिलाकर फैडरेशन आफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन यानि फोनरवा नामक संगठन बनाया गया है। नोएडा शहर के अधिकतर सेक्टरों का प्रतिनिधित्व करने के कारण फोनरवा को नोएडा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था माना जाता है। फोनरवा के चुनाव में नोएडा के सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और महासचिव वोटिंग करते हैं। आरडल्ब्यूए के पदाधिकारियों द्वारा की गई वोटिंग के बाद ही फोनरवा के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन होता है। गैर अधिकारिक तौर पर ही सही फोरनवा नोएडा शहर की सबसे अहम संस्था है। नोएडा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के समक्ष रखने का काम फोरनवा संस्था करती है।

योगेंद्र शर्मा का पैनल

अध्यक्ष – योगेंद्र शर्मा 155
महासचिव – केके जैन 130
कोषाध्यक्ष -पवन यादव 143
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा 151
वरिष्ठ उपाध्यक्ष -विजय भाटी 115
वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान 122
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुशील यादव-122
उपाध्यक्ष – अशोक शर्मा 141
उपाध्यक्ष प्रदीप वोहरा 144
उपाध्यक्ष -लाट साहब लोहिया 145
उपाध्यक्ष -संजय चौहान 136
सह कोषाध्यक्ष- भूषण शर्मा 137
विधि सचिव – उमाशंकर शर्मा 144
सचिव – विनोद शर्मा 132
सचिव – सुखवीर 124
सचिव -देवेंद्र 142
सचिव -जीएस सचदेवा 130
संयुक्त सचिव -शुशील शर्मा 137
संयुक्त सचिव -कोशिन्दर यादव 149
संयुक्त सचिव – ह्रदयेश 129
संयुक्त सचिव – राजेश सिंह 122

महासिचव पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजीव चौधरी को 66 वोट मिले

राजीव गर्ग पैनल 
अध्यक्ष राजीव गर्ग -66,
महासचिव सुखदेव शर्मा को 84
कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह बंसल 75 मत
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी यादव 83
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी उप्पल 95
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह 89
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार राणा 71
उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव 89
कन्हैया अवाना 62
विद्यासागर 60,
पुष्पा शाह 74
विधि सचिव लक्ष्मी नारायण 70
सचिव अनीता 76,
सचिव जगदीश यादव 85
सचिव अनिल कुमार 77
सचिव सुभाष चौहान 90,
सह सचिव गौरव यादव 91
सह सचिव नरोत्तम शर्मा 89,
सह सचिव हीरालाल गुप्ता 65,
सह सचिव दिगंबर नौटियाल को 62
सह कोषाध्यक्ष पुनीत शुक्ला 84

Related Articles

Back to top button