हरियाणा

यमुनानगर: तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, कंधे से काटनी पड़ी बाजू; ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के दामला गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। यहां एक चालक ने कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी, इतनी ही नहीं टक्कर के बाद कार उसकी बाजू से होकर गुजर गई। जिसको बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय रमन कुमार पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह रतनगढ़ में “रमन ट्रांसपोर्ट” के नाम से कार्य करता है। जब वह काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल कार के बंपर में फंस गई और कार ड्राइवर उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। इसके चलते वह गंभीर घायल हो गया और पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों को उसका दाहिना बाजू कंधे के पास से काटना पड़ा।

वहीं पुलिस ने बताया कि जांच में कार ड्राइवर की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आने पर थाना सदर यमुनानगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि फरार कार ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button