वैश्य महाविद्यालय में बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट विषय पर कार्यशाला आयोजित
भिवानी, (ब्यूरो): बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट विषय पर आयोजित कार्यशाला पर्यावरण की स्वच्छता -सुरक्षा का सामाजिक सन्देश देती है हम सबका भी नैतिक दायित्व बनता है कि हम सब मिलकर उपयोग की गई वस्तुओं को रिसाइकिल करके पर्यावरण एवं स्वच्छता -सुरक्षा में अपना योगदान दे यह बात वैश्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वयंसेवकों के लिए बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कही। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाना सिखाया गया । यह प्रशिक्षण स्वयं सेविका यशिका, चेतना,छवि और दीक्षा के द्वारा स्वयंसेवकों को दिया गया । प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ भाग लेते हुए अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण करने की विधियों को विस्तार से जाना। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में इस प्रकार की कार्यशाला महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों सहित काफी संख्या में एन. एस. एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




