मेघा माईंड किडस स्कूल में मनाया महिला समानता दिवस

भिवानी, (ब्यूरो): डोभी तलाब स्थित मेघा माईंड किडस स्कूल में महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्राचार्या मंजू शर्मा रही तथा मंच का संचालन उपप्राचार्या पूजा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्राचार्या मंजू शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। भारतीय संविधान द्वारा समानता का मौलिक अधिकार दिया गया है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का रूप माना गया है। नारी के बिना कोई भी देश व समाज विकास नहीं कर सकता है। आज चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का मैदान हो, देश सुरक्षा की बात हो चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाए पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले से लेकर आज वर्तमान में भी देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के पद पर महिला द्रौपदी मुर्मु हैं। इस अवसर पर आस्था, सीमा, पिंकी, नीरज, सुनैना, उपषना, सोनू, रीना, संजु, सिवानी, टीना, मीनू, सीमा राघव, मोनिका, सुमन, बबीता, रेनूका व कविता उपस्थित रही।