हरियाणा

सेक्टर 13 की महिलाएं योग कर जगा रही हैं स्वास्थ्य की अलख

भिवानी, (ब्यूरो): भारतीय योग संस्थान महिला विंग सेक्टर 13 के अंबेडकर पार्क में महिलाएं प्रतिदिन योगासन कर स्वस्थ रहने की अलख जगा रही हैं। इसके साथ-साथ वे महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर उनका योगाभ्यास भी करवाती हैं ताकि उनका शरीर किसी बीमारी से ग्रस्त न हो वे हमेशा स्वस्थ रहें। नव वर्ष पर सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को योगासन से जोड़ेंगी। योग शिक्षिका उषा मक्कड़ व नीलम चौहान महिलाओं को हर प्रकार की योग विधाएं शिखा रही हैं तथा रेखा सोनी हास्यासन योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। यह जानकारी देते हुए माया यादव ने बताया कि हमारे जीवन में योग का होना बहुत जरूरी है। जब हमारा तन स्वस्थ रहेगा तभी हमार मन भी स्वस्थ रहेगा और अच्छे विचारों का समावेश होगा। योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसके साथ-साथ उन्होंने योग से होने वाले लाभ व खानपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

योग करते हुए महिलाएं।

Related Articles

Back to top button