हरियाणा

महिला ने फोन कर घर बुलाया, जबरदस्ती अवैध संबंध बनाए, फिर की 6 लाख रुपए की मांग

पुलिस ने दोनों महिलाओं व साथियों से बरामद की राशि

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । कैथल । हि.स. । हरियाणा के कैथल के गांव धनौरी के एक व्यक्ति को अर्जुन नगर में रहने वाली महिला ने फोन कर घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाए। इसके बाद महिला व उसके साथियों ने वीडियो बनाने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल किया और 6 लाख रुपए की मांग की।

थाना शहर पुलिस ने शनिवार शाम को दो महिलाओं व उनके चार साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। गांव धनोरी निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को उसके पास एक महिला की कॉल आई। जिससे अक्सर उसकी बात होती रही। महिला ने उसे 15 नवंबर की शाम अर्जुन नगर कैथल अपने घर बुला लिया।

महिला ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे 600 रुपए ले लिए। जब वह वहां से वापस लौट रहा था तो उसके पास रास्ते में महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि उसने उसके साथ गलत काम किया है। अगर उसने उसे रुपए नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाएगी। महिला ने उसे छह लाख में बात निपटाने की कही। उसके बाद तीन लाख में मामला तय हो गया। कुलदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना शहर पुलिस के उसे रुपए देकर महिला के पास भेजा। एएसआई बलवान सिंह की टीम ने माता गेट कैथल निवासी नीलम, अर्जुन नगर कैथल निवासी नीलम, सिरटा रोड कैथल निवासी अभिषेक व गौरव को कुलदीप से ब्लैकमेलिंग की रकम 3 लाख रुपए नगद लेते हुए रंगे हाथों के गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button