एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

Election के बीच Haryana ने किया कमाल, देश भर में किया टॉप

चंडीगढ़ : जीएसटी संग्रह वृद्धि में हरियाणा सितंबर महीने में देशभर में पहले स्थान पर रहा है। राज्य में 9,957 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के सितंबर में 8,009 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था। हालांकि लद्दाख में जीएसटी संग्रह की वृद्धि प्रदेश के बराबर 24 प्रतिशत दर्ज हुई है, लेकिन कुल जीएसटी संग्रह 44 करोड़ रुपये है।

तीसरे नंबर पर दिल्ली

बता दें कि हरियाणा के बाद सितंबर में जीएसटी संग्रह करने में यूटी अंडमान व निकोबार द्वीप समूह है। जहां 29 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जीएसटी संग्रह वृद्धि में तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली है, जहां सितंबर में 5,838 करोड़ के साथ 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिल्ली में कुल जीएसटी संग्रह 4849 करोड़ रुपया था। वहीं पंजाब में सितंबर में 1933 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष- 2023-24 में सितंबर में 1866 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था।

Related Articles

Back to top button