हरियाणा

पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, तोड़ा दम…एक साथ उठीं अर्थी

घरौंडा: शहर की विग कॉलोनी में बुजुर्ग महिला अपने पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई और उसने पति के शव के पास ही अपने प्राण त्याग दिए। दम्पति की मौत के बाद दोनों की शव यात्रा निकाली गई। शिवपुरी में एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार  किया गया।

विग कॉलोनी निवासी रुकेश गुप्ता ने बताया कि उसके पिता महेंद्रपाल काफी दिनों से बीमार थे। उनकी मौत शनिवार सुबह 7 बजे हो गई। महेंद्रपाल की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। अंतिम संस्कार पर ले जाने से पहले कुछ अंतिम रस्में परिवार के लोग कर रहे थे। उसी दौरान उनकी माता शीला देवी ने उन रस्मों को निभाया। जैसे ही महेंद्र की अर्थी को उठाने लगे उसी समय शीला देवी ने भी प्राण त्याग दिए। परिजन शीला देवी की जांच करवाने के लिए अस्पताल भी लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button