पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 26 अगस्त 2024
इतिहास की 26 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी / जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं💐🙏*
*इतिहास की 26 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 अगस्त 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 26:22 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 15:55 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बालव – 14:57 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात – 22:15 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:56
*🌄सूर्यास्त-* 18:48
*🌙चन्द्रोदय-* 23:19
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 07:32 से 09:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 26:22 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सभी के लिए ) , श्री कालाष्टमी / दूर्वाष्टमी , दशाफल व्रत , शिव पूजन , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री गोकुलाष्टमी / नन्दोत्सव (पंचांगभेद से कल भी) , श्रीकृष्ण जयन्ती योग (रोहिणीयोगे) , भगवान श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , मन्वादि , मन्त्रादि , मंगल मिथुन राशि में 15:25 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:55 से सूर्योदय तक , वक्री बुध पूर्व में उदय 18:58 पर , ज्वालामुखी योग 15:55 तक पुनः 26:20 से प्रारम्भ , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती – अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ) , गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ) , श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी) , सन्त श्री नवल जी जयन्ती जोधपुर (राज. , वाल्मीकि समाज ,भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस , चौ. बंसीलाल जयन्ती , श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस , श्री डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस व World African wild / Painted Dog Day / wild Dog Day ( Not Confirmed )._*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 25:35 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी राज.)।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*वसुदेवसुतं देवं*
*कंस – चाणूर – मर्दनम्।*
*देवकीपरमानन्दं*
*कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥*
*भावार्थ 👉*
_मैं वसुदेव पुत्र, देवकी के परमानन्द, कंस और चाणूर जैसे दैत्यों का वध करने वाले , समस्त संसार के गुरू भगवान श्रीकृष्ण को वन्दन करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 अगस्त 2024 , सोमवार*
*आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी / जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1303 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया ।
1346 – विश्व में पहली बार, युद्ध में तोप का प्रयोग किया गया। यह विध्वंसक हथियार ब्रिटेन की सेना ने फ़्रांस की सेना के विरुद्ध प्रयोग किया।
1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
1743 – चार्ल्स थर्बर ने टाइपराइट का पेटेंट कराया।
1748 – उत्तरी अमेरिका, पेंसिल्वेनिया मंत्री के प्रथम लुथेरन संप्रदाय, फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में स्थापित किए गए।
1767 – ट्रायंस पैलेस का निर्माण न्यू बर्न, उत्तरी केरोलिना में शुरू हुआ था।
1852 – बंबई एसोसिएशन की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1894 – नीदरलैंड सामाजिक डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी (SDAP) स्थापना की गयी।
1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।
1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1929 – अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।
1957 – सोवियत संघ ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की।
1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 – अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।
1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
1999 – माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2001 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
2002 – दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
2007 – पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2013 – फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2019 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा हटा ली गई ।
2019 – अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर-3 परिवहन विमान सौंप दिया।
2019 – सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2019 – फ्रांस में 45वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन (24-26 अगस्त, 2019 के दौरान) किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम “असमानता का मुकाबला करना” थी।
2020 – सरकार ने राजमार्गों पर टोल भुगतान में छूट का लाभ लेने के लिए फास्टैग अनिवार्य किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2020 – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग द्वारा हिंदुस्तानी संगीत के प्रणेता पंडित जसराज एवं अन्य संगीतज्ञों को श्रद्धांजलि देने के लिये एक ऑनलाइन उत्सव ‘रागोत्सव II’ (Raagotsav II) का आयोजन किया।
2020 – चीन – हांगकांग के चाइना मार्निग पोस्ट अखबार ने चीनी सेना के सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि डीएफ-26बी और डीएफ-21डी मिसाइलों को दक्षिणी हैनान प्रांत और पार्सल द्वीप समूह के बीच वाले इलाके में दागा गया।
2021 – केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस ई-श्रम पोर्टल (https://eshram.gov.in/) का उद्घाटन किया।
2021 – काबुल सीरियल ब्लास्ट में 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 72 की मौत हुई व 140 से अधिक घायल हुए।
2022 – भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और स्वीडन की एल एफ वी एयर नेवीगेशन सर्विसेज़ ने स्मार्ट एविएशन समाधान तलाशने के लिए समझौता किया।
2022 – पाकिस्तान सरकार ने कल अत्यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ को देखते हुए देश में आपातकाल की घोषणा की।
2023 – तमिलनाडु के मदुरै में रेल के एक डिब्बे में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई व 20 अन्य घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री ने जी20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया तथा बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न हुई।
2023 – तीसरी भारत – यूरोपीय संघ उच्च स्तरीय वार्ता (एचएलडी) आयोजित हुई।
*26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल।
1743 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है व उन्होंने ही ऑक्सीजन की खोज की।
1891 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।
1898 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के पेंटिंग की संग्रहकर्ता पेगी गुगेनहाइम का जन्म हुआ।
1910 – भारत रत्न, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरसा का युगोस्लाविया में जन्म ।
1927 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
1927 – बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी OAL एक भारतीय वास्तुकार।
1928 – ओम प्रकाश मुंजल – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।
1951 – लुइजिन्हो फलेरो – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1956 – मेनका गाँधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।
1964 – दिनेश रघुवंशी – प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।
1972 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
1987 – जीतू राय एक नेपाली मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए खेलते हैं।
*26 अगस्त को हुए निधन👉*
1910 – विलियम जेम्स – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
1934 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1948 – कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर मराठी साहित्यकार, नाट्याचार्य, पत्रकार तथा लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी।
1963 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1975 – स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक , पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर।
2011 – केतयूँ आर्देशिर दिनशा – भारतीय चिकित्सा क्षेत्र की प्रमुख हस्ती थीं।
2012 – ए. के. हंगल – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
2021 – प्रख्यात बंगाली वक्ता गौरी घोष ( 83) का तंत्रिका संबंधी समस्याओं से निधन हुआ।
2023 – भारतीय कवि और गीतकार देव कोहली (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मीडिया व्यक्तित्व बॉब बार्कर (99) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई पत्रकार यवोन पेडनेओल्ट (77) का निधन हुआ।
*26 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 भगवान श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।
🔅 श्री गोकुलाष्टमी / नन्दोत्सव (पंचांगभेद से कल भी)।
🔅 श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती – अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी)।
🔅 सन्त श्री नवल जी जयन्ती जोधपुर (राज. , वाल्मीकि समाज ,भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।
🔅 श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस।
🔅 चौ. बंसीलाल जयन्ती।
🔅 श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस।
🔅 श्री डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस।
🔅 World African wild / Painted Dog Day / wild Dog Day ( Not Confirmed ).
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*