अमेरिका में भी दीपावली का उत्साह, सरकार ने किया अवकाश का ऐलान

वाशिंगटन : अमरीका में भी दीपावली के त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अमरीका में भी यह त्यौहार एक बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। वर्जीनिया, मैरीलैंड और यूएसए के राज्यों कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क में दीपावली के अवसर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस में भी दीपावली के त्यौहार को भव्य तरीके से मनाया जाता है। भारतीय समुदाय के साथ-साथ अमरीका के लोग भी इस उत्सव में भाग लेता है। अमरीका में रह रहे भारतीय लोगों ने ट्रंप सरकार का विशेष तौर पर शुक्रिया अदा किया है। उल्लेखनीय है कि कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क जैसे राज्य दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से लोग इस त्यौहार को मनाने के लिए स्कूल और कालेज से भी छुट्टी ले सकते हैं। अमरीका के अप्रवासी भारतीयों ने दीपावली के त्यौहार को लेकर काफी तैयारी की है।
अमरीका में मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। भारतीयों ने अपने घरों में रोशनी लगाई है। वाशिंगटन डीसी मेट्रो में बने दुर्गा मंदिर के पुजारी प. ओमकार शर्मा व राजधानी मंदिर के प. जगदीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में बड़ी संख्या में लोग माता लक्ष्मी जी, गणेश जी व कुबेर देवता की पूजा करने के लिए आ रहे हैं। दीपवाली के दिन तो श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होगी। आजकल इंडियन स्वीट हाउस में भी लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है।




