एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

शराब नहीं मिली तो एक पल नहीं सोचा, DJ को मार दी गोली, CCTV में कैद हुई घटना

झारखंड की राजधानी रांची में कर्मचारियों द्वारा शराब परोसने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने कल देर रात एक बार में डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। रांची में एक्सट्रीम बार के अंदर पश्चिम बंगाल के डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डिस्क जॉकी (डीजे) की...

झारखंड की राजधानी रांची में कर्मचारियों द्वारा शराब परोसने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने कल देर रात एक बार में डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।  रांची में एक्सट्रीम बार के अंदर पश्चिम बंगाल के डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डिस्क जॉकी (डीजे) की पहचान संदीप के रूप में हुई।  रेडिसन ब्लू होटल के सामने स्थित एक्सट्रीम बार में गोली मारी गई। नशे में धुत लोग दो समूहों में बंट गए और लड़कियों को छेड़ने को लेकर आपस में भिड़ गए।

स्पोर्ट्स बार के बाहर का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।इसमें सिरफिरा शख्स अपनी कार से उतरकर पहले बार की बिल्डिंग पर फायरिंग करता दिखता है, उसके बाद फिर फायरिंग करता है.करीब 10-15 मिनट तक वह बार के बाहर ऐसी ही हरकत करता है।  इसके बाद जब एक आर उसके तरफ आती है तो उसे भी रायफल दिखा कर डराने की कोशिश करता है.

इस घटना के बाद रांची के चुटिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुस गये और बार के डीजे संदीप उर्फ ​​सैंडी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घायल संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button