पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 जून 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 जून 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 जून 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 23:56 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 27:36 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बालव – 10:53 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वज्र – 08:27 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 13:16
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 07:35 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:19 से 14:03
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी नवमी 23:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , श्री महेश / माहेश्वरी नवमी , नवमी में उपोषण करके शुक्लादेवी का पूजन , शुक्ला नवमी , कुमारी पूजन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:36 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 27:36 से , श्री हरि ज. , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, श्री महेश्वरी जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज) , गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार) , थ्येनमान दिवस (कन्फर्म नहीं) , प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन जयन्ती व निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 26:18 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*तथा गवार्थे शरणं*
*शीतवर्षसहं दृढम् ।*
*आसप्तमं तारयति*
*कुलं भरतसत्तम ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् 👉*
_हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 जून 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा । किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1039 – हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने।
1674 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया।
1784 – ल्योन, फ्रांस में एलिजाबेथ थिबल, गर्म हवा के गुब्बारे में सवारी करने वाली महिला बनी।
1805 – त्रिपोली और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला बारबरी युद्ध समाप्त हुआ।
1805 – लंदन के हार्स गार्ड्स परेड में रंगमंच का पहला कार्यक्रम आयोजित किया किया।
1810 – घोड़े के चोरो को पड्कने के लिए डेडम, मैसाचुसेट्स में एक सोसाइटी की स्थापना की गयी।
1831 – राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लियोपोल्ड वैन सक्सन-कोबर्ग को बेल्जियम के राजा के रूप में चयन किया गया।
1845 – मैक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू हुई।
1850 – इंग्लैंड में पेट्रोकेमिंग करने वाला स्व-डिओडोरिज़िंग उर्वरक तैयार किया गया।
1896 – हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेटरोइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
1911 – अलास्का के इंडियन क्रीक में सोना मिला।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।
1928 – चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
1929 – जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली टेक्निकलर मूवी का डेमो दिया।
1939 – ओकलाहोम शहर में पहली बार खरीदारी करने वाली गाड़ी पेश की गई।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
1944 – अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
1959 – सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
1982 – इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया।
1986 – हेनरी फोर्ड ने अपनी कार की टेस्ट ड्राइव की।
1989 – चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया । इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ।
1991 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
1997 – दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
2001 – ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
2003 – डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स-2003’ बनीं।
2005 – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
2006 – यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
2007 – ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
2008 – न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
2011 – नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं।
2011 – अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
2011 – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी।
2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – घर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से जेट ईंधन बनाने का तरीका ,अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के वैज्ञानिकों ने खोजा ।
2020 – हांगकांग की विधायिका ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी होगा।
2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की अगुआई में दोनों देशों के बीच पहली वर्चुअल शिखर बैठक हुई , एक दूसरे के सैन्य अड्डे इस्तेमाल करेंगे , दोनों देशों के बीच हुए नौ समझौते ।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की।
2021 – भारतीय नौसेना के सबसे पुराने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक को 40 गौरवशाली वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया गया।
2022 – चीन में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन हुई डिरेल, चालक की मौत; कई घायल हुए।
2022 – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 9 की मौत व 15 घायल हुए।
2023 – जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई।
2023 – यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई देश के पूर्व और दक्षिण में बढ़ती लड़ाई के साथ शुरू हुई।
2023 – अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
2024 – चुनाव परिणाम भारत : 1962 के बाद तीसरी बार रिपीट होगी कोई सरकार, BJP ने अकेले जीती INDIA से ज्यादा सीटें।
*4 जून को जन्मे व्यक्ति*
1936 -नूतन – हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1946 – श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम एक भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता थे।
1947 – अशोक सर्राफ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1948 – अनिल शास्त्री – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
1975 – अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।
1979 – अवनीश सिंह चौहान – भारतीय लेखक ।
1984 – प्रियामणि – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल।
1988 – प्रमोद भगत भारत के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।
*4 जून को हुए निधन👉*
1962 – अचंत लक्ष्मीपति – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
2001 – नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन।
2007 – चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन (कन्फर्म नहीं)।
2016 – सुलभा देशपांडे – भारतीय अभिनेत्री ।
2018 – साहित्यकार अभिमन्यु अनत – मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट थे।
2020 – खट्टी-मीठी फिल्मों के निर्देशक बासु चटर्जी का निधन।
2020 – कोरोना की वजह से फिल्म निर्माता अनिल सूरी का 77 साल की उम्र में निधन।
2020 – ब्रिटिश प्रोड्यूसर और गीतकार रूपर्ट हाइन ( Rupert Hine ) का निधन।
2023 – दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पियानोवादक जॉर्ज विन्सटन (74) का निधन हुआ।
2023 – बेसबॉल के अमेरिकी पिचर, कोच और मैनेजर रोजर ली क्रेग (93) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर जॉन टॉड (86) का निधन हुआ।
*4 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री महेश्वरी जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल नवमी माहेश्वरी समाज)।
🔅 गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार)।
🔅 थ्येनमान दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन जयन्ती।
🔅 निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*