हरियाणा

CM CITY में बदमाशों के हौंसले बुलंद, किसान नेता की छाती में 2 गोलियां मारी, हालत नाजुक

 हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। दरअसल, आज सुबह लाडवा में बाइक सवार बदमाशों ने किसान नेता की  छाती में 2 गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में किसान को चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बता दें जिस लाडवा में यह घटना हुई, वह CM नायब सैनी की विधानसभा सीट का क्षेत्र है।

जानकारी के अनुसार बदमाश सोमवार सुबह किसान नेता जयप्रकाश के घर आए। उन्होंने गेट खटखटाया। किसान नेता ने गेट खोला तो 2 युवकों में से 1 बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन पर सीधी फायरिंग कर दी,जो सीधी छाती पर लगी। किसान नेता गोली लगने से जमीन पर गिर गए। फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोग भी गेट की तरफ दौड़े। यह देख बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। परिजनों ने किसान नेता को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसे चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया। जयप्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की वजह सामने नहीं आई

मामले की सूचना पाकर थाना लाडवा SHO कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के साथ CIA की टीमें भी जांच में जुटी हैं। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

 पहली नजर में मामला रंजिश का लग रहा

Related Articles

Back to top button