हरियाणा

27 लाख से होंगे कैरू में विकास कार्य: अनिता मलिक चेयरमैन

प्रत्येक ग्राम सभा में पास करके मंत्री व सांसद को दे सीरियल वाइज काम जिला परिषद के टैंकरों के बाद मंत्री व सांसद भी अब दे रहे हैं टैंकर व ट्रैक्टर

भिवानी,(ब्यूरो): जिला परिषद चेयरमैन अनिता मलिक का कैरू में पहुँचने पर पगड़ी व फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।जिसके लिए चेयरमैन ने श्वेता पार्षद, लाला प्रधान व समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद किया। 60 लाख से होने वाले विकास कार्यों की नींव भी रखी। मलिक ने कहा की जो अपना होता है वो अपने एरिया में काम करता है प्रत्येक ग्रामसभा को अपनी सीरियल वाइज कामों की लिस्ट बनाकर विधायक व मंत्री से काम करवाने चाहिए न की उनके द्वारा फैलाए गए विकास के झूठे ढिंढोरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आज मंत्री व सांसद जिला परिषद के टैंकरों को देख कर ट्रेक्टर बांट रहे हैं जो 60 साल में कभी नहीं बांटे जो अब दे रहे हैं वो उनकी अच्छी बात है किंतु जिला परिषद द्वारा दिए गए टैंकरों पर रोक नहीं लगवानी चाहिए। अंबेडकर भवन के 11 लाख, एससी चौपाल के 11 लाख, माता रानी मंदिर के लिए 5 लाख के शेड की घोषणा की और 60 लाख से होने वाले विकास कार्यों की नींव रख शुरू करवाये। इस अवसर पर कृष्ण मलिक, लाला प्रधान, श्वेता पार्षद, कृष्ण तिगड़ाना पार्षद, सुमेश पार्षद, राजा पार्षद, नरेंद्र पार्षद,संदीप सरपँच मालवास कोहड़, कैलाश सरपँच हेतमपुरा, बिजेन्दर बिजलाना बास , सरपँच जितवान बास, कुलदीप सरपँच भानगढ़, अंकित सरपंच पिंजोखरा, राजबीर हसाण, सुरेंद्र हसाण व आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button