हरियाणा में मौसम ने ली करवट, अधिकांश जिलों में सुबह से ही बरसात जारी, जानें अपने जिले का हाल
न्यूज़ डेस्क हरियाणा । चण्डीगढ़ । हरियाणा Haryana में रविवार को मौसम ने करवट ली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही बरसात Rain in Haryana जारी है। मौसम विभाग ने भी 11 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की थी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद का 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से कम दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी, सोनीपत, चरखीदादरी और रोहतक ऑरेज अलर्ट जारी किया है। यहां रविवार को ओलावृष्टि, बारिश, गरज, चमक के साथ 30-40 किमी की प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पांच फरवरी सोमवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। इसके बाद राज्य में मौसम साफ रहेगा।
सिरसा जिले में सुबह पांच बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। जिले में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदल छाए हुए हैं।




