हरियाणा

हरियाणा में बारिश से बिगड़े हालात, MLA सावित्री जिंदल के आवास के सामने भरा पानी

हिसार : हरियाणा में कई जिलों में लगातार बारिश रही है। बारिश के चलते कॉलोनियां व मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए हैं। हरियाणा में हिसार, दादरी, भिवानी, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, फतेहाबाद जिले में जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल खुलती नजर आई।

बता दें कि हिसार के दिल्ली मार्ग पर  विधायक सावित्री जिंदल के आवास के सामने पानी भर गया। पानी निकासी उचित न होने के कारण शहर के लोगों को दिक्कत हो रही है, सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आजाद नगर के मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ नजर आया। हिसार के कैंप चौक से अन्य शहर की सड़कें थोडी-सी बारिश के कारण जलमग्न हो गई जिससे लोगों की दिक्कत हुई।

Related Articles

Back to top button