एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान कल, अमित शाह, डिंपल यादव समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में भी वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इसी चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में भी वोट डाले जाएंगे। अमित शाह गांधी नगर से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी सीट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा कोई मजबूत उम्मीदवार खड़ा नहीं किए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए 10 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत की उम्मीद कर रही है। अतीत में, मुख्य रूप से इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता कर चुके हैं। हालांकि यह सीट 1989 से भाजपा का गढ़ रही है, लेकिन जब कांग्रेस ने टी एन शेषन और राजेश खन्ना जैसे दिग्गज लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया तो यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। कांग्रेस ने इस बार शाह के खिलाफ अपनी गुजरात महिला इकाई की अध्यक्ष सोनल पटेल को मैदान में उतारा है।

शाह ने 2019 के चुनाव में साढ़े पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जीत के इस अंतर को 10 लाख से अधिक के आंकड़े तक पहुंचाना है। वर्ष 2019 में भाजपा के सीआर पाटिल ने गुजरात की नवसारी सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 6.9 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। यह 2019 के चुनाव में देश में जीत का सबसे बड़ा अंतर था। दस लाख के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर शाह ने हाल में संवाददाताओं से कहा था, ‘‘मेरी जीत का अंतर 2019 से कहीं ज्यादा होगा।” संबंधित लोकसभा क्षेत्र के नारणपुरा से विधायक रह चुके शाह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा था, ‘‘मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता था और यहां पोस्टर चिपकाता था। मैंने लगभग 30 वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।”

Related Articles

Back to top button