हरियाणा

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में तोशाम से तैयारियां तेज: जगदीश जांगड़ा झांवरी

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व लोग भाग लेंगे

तोशाम,(वीरेन्द्र): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश जांगड़ा झांवरी ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर तोशाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया न्याय योद्धा राहुल गांधी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ,पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ.अशोक तंवर के नेतृत्व में तोशाम हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व तोशाम हल्के के लोग महारैली में दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जगदीश जांगड़ा झांवरी ने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार की जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी कार्यशैली के खिलाफ जनता की आवाज है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी के सहारे हरियाणा और केंद्र में सरकार बनाई, इसलिए अब समय आ गया है कि जनता अपने हक और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता रैली में भारी संख्या में पहुँचकर सरकार के खिलाफ जनता के रोष को दिल्ली तक पहुँचाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यह महारैली प्रदेश की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित होगी और जनसमर्थन की सच्ची तस्वीर देश के सामने रखेगी।

Related Articles

Back to top button