आधुनिक खेती और लघु उद्योग से देश बन सकता है आत्मनिर्भर : विरेंद्र कौशिक
भिवानी, (ब्यूरो): जिला के गांव मानहेरू में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन सुनील शेखावत और संदीप परमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान मानहेरू गांव के ग्रामीणों ने अपने जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार और भावपूर्ण स्वागत किया। ग्रामीणों का यह उत्साह और प्रेम भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और गांव के लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत और निर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंत्र दिया। इस अवसर पर रमेश पचेरवाल, प्रदीप प्रजापति, कार्यालय सचिव इतेंद्र अत्री, सुंदर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी, अंकित पालुवास, जयवीर सांगा आदि मौजूद रहे।




