राष्ट्रीय

मोदीनगर में विनोद बिंदल के जन्मोत्सव पर ग्रामीणों का जुटान, अस्पताल की सेवाओं की सराहना

मोदीनगर, 16 नवंबर 2025 : ईशाक नगर स्थित श्री हनुमान बालाजी भारतीय चिकित्सा चैरिटेबल स्वास्थ्यवर्धक संस्थान में अध्यक्ष विनोद बिंदल का जन्मोत्सव एक विशेष समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों और अस्पताल कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद बिंदल ने कहा कि जन्मदिन जीवन में नए लक्ष्य तय करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर होता है। उन्होंने गर्वपूर्वक बताया कि संस्थान द्वारा निर्मित 350 बेड की क्षमता वाला प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल अब क्षेत्र के लोगों के लिए आधुनिक, किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि कोई भी ग्रामीण आर्थिक कठिनाई के कारण इलाज से वंचित न रहे। बिंदल ने समाज से आपसी सहयोग, सौहार्द और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने अस्पताल की सेवाओं और बिंदल के सामाजिक योगदान की सराहना की। समारोह में डॉ. शैलेंद्र, कामिल प्रधान, नदीम अहमद और नीरज मलिक सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरा आयोजन सामाजिक एकजुटता, सेवा की भावना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर सामने आया।

Related Articles

Back to top button