एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा
कुरुक्षेत्र में “दिव्य गीता चिंतन” में पहुंचे उपराष्ट्रपति, CM सैनी बोले- धनखड़ के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने से बढ़ी इसकी कई गुणा गरीमा
चंडीगढ़: आज कुरुक्षेत्र में आयोजित “दिव्य गीता चिंतन” समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने से इसकी गरीमा कई गुणा बढ़ गई है। आज के समारोह में आपका पधारना अध्यात्म में आपकी रुचि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र व श्रीमद्भगवद्गीता एवं हरियाणा के प्रति आपके लगाव को दर्शाता है।
दिव्य ग्रंथ गीता को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने की प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही मिली है। हमें गर्व है कि पवित्र ग्रंथ गीता भारत का विचार है। मानवता को जीवंत रखने के लिए गीता का मनन करना बहुत जरुरी है।




