हरियाणा

Valentine Day 2026: हिसार के युवाओं को भा रहे चाइनीज गुलाब और डिजिटल ब्रेसलेट, जानें बाजार का हाल

हिसार। शहर में इन दिनों वैलेंटाइन-डे वीक के चलते बाजारों में गिफ्ट की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य बाजारों राजगुरू मार्केट, पटेल नगर मार्केट, डीसी कॉलोनी मार्केट व दिल्ली रोड स्थित गिफ्ट की दुकानों पर युवक-युवतियां एक दूसरे के लिए नए-नए गिफ्ट खरीदते नजर आ रहे हैं।

ज्यादातर बाजारों में चाइनीज गिफ्ट की धूम है, क्योंकि 80 प्रतिशत गिफ्ट चाइना से इम्पोर्ट किए हुए ही बिक रहे हैं। चाइना से आए कृत्रिम फूलों के साथ रंग-बिरंगी लाइटों वाले फोटो फ्रेम, डिजिटल गैजेट्स जिनमें डिजिटल ब्रेसलेट और लाइट शेड की बहुत अधिक डिमांड है। ये गिफ्ट आइटम्स मार्केट में पहली बार नजर आए हैं। इसलिए इनकी बहुत अधिक डिमांड देखी जा रही है।

कृत्रिम गुलाब और गुलदस्ते की मांग अधिक डीसी कालोनी में गिफ्ट शाप संचालक अमित धवन ने बताया कि अधिकतर युवा 80 प्रतिशत चाइनीज गिफ्ट खरीदने में रूचि ले रहे हैं। बीते दो दिनों में युवक-युवतियों ने प्राकृतिक गुलाब के फूलों की बजाय चाइना से आए कृत्रिम फूल की खरीददारी ज्यादा की है। इनमें कृत्रिम गुलाब की खरीद अधिक देखने को मिली है।

हालांकि, अन्य रंग-बिरंगे सुंदर गुलदस्तों की भी बहुत अधिक डिमांड है, क्योंकि ये एक बार प्रयोग के बाद भी खराब नहीं होते और आगे भी घरों में सजावट के काम आ जाते हैं। इनकी कीमतें भी असली फूलों के आसपास ही रहती है। इसलिए इन फूलों व गुलदस्तों को लेने में लड़के व लड़कियां विशेष रूचि ले रहे हैं।

ऑनलाइन खरीदारी दुकानदारों पर भारी व्यापारियों ने बताया कि जब से ऑनलाइन व्यापार शुरू हुए हैं। तब से सभी तरह के कार्यों में 50 प्रतिशत बिक्री में कमी देखने को मिली है ग्राहक अब ऑनलाइन व्यापार पर ज्यादा निर्भर हो चुके हैं।

इन गिफ्टों की भी हो रही खरीदारी गिफ्ट शाप संचालकों ने बताया कि उपरोक्त सामान के साथ दुकानों पर आने वाले युवक-युवतियों को रंग-बिरंगी लाइटों वाले लैंप शेड, लाकेट, डिजिटल ब्रेसलेट भी भा रहे हैं। इसके अलावा पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे बाटल व फ्रेम सहित प्रिंटेड टी-शर्ट व कप सहित अन्य सामान की भी खरीदारी हो रही है।

आभूषणों की हो रही खरीदारी सामान्य कीमत में आने वाले गिफ्ट के साथ-साथ हीरे व सोने के आभूषण भी खरीदने में रूचि ले रहे हैं। इसके अलावा बड़ी कंपनियों के महंगे मोबाइल भी खरीदे जा रहे हैं। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन -डे को लेकर युवाओं में उत्साह है।

Related Articles

Back to top button