हरियाणा

उत्तमी बाई स्कूल के कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी हुए सेवानिवृत

भिवानी, (ब्यूरो): श्रीमती उत्तमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत राजकुमार सैनी 16 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए। राजकुमार सैनी की सेवानिवृति पर विद्यालय स्टाफ द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्या अनीता बासोतिया ने शॉल भेंट कर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सतप्रकाश गिरधर, सचिव सीपी चावला, सदस्या आशा अवसस्थी ने शुभकामनाएं देते हुए कंबल व स्मृति चिन्ह भेंट किए। सभी स्टाफ सदस्यों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए। सैनी कल्याण परिषद के प्रधान भूप सिंह सैनी व उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी ने राजकुमार सैनी को बधाई देते हुए अपना शेष जीवन जनसेवा में लगाने का संदेश दिया। अध्यापिका गोमेद, धीरज, चेतना व संतोष ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्या अनीता बासोतिया ने कहा कि राजकुमार सैनी एक इमानदार, कर्मठ व कत्र्तव्यपरायण व्यक्ति हैं। उन्होंने अपना कार्य पूरी लग्न व निष्ठा के साथ किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button