अपने सभी केसों को नालसा पोर्टल पर अपलोड करें: सीजेएम नीलम कुमारी
सीजेएम ने ली अधिवक्ताओं व कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक
नारनौल, (ब्यूरो): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में पैनल अधिवक्ताओं व कानूनी स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने निर्देश दिए कि वह अपने सभी केसों को नालसा पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं व कानूनी स्वयंसेवकों को आगामी 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगवाकर अपने केसों का निपटारा करवाएं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य कमजोर व गरीब वर्ग को न्याय प्रदान करना व उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर हरियाणा राज्य विधिक प्राधिकरण पंचकुला की ओर से भेजी गई कानूनी पुस्तकें व पैंपलेट भी लोगों को वितरीत किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन डीएलएसए के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 व नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।



