राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 07 सितम्बर 2024

इतिहास की 07 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ (आज चन्द्र दर्शन निषेध)*

*इतिहास की 07 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 सितम्बर 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 17:39 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 12:34 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* विष्टि – 17:39 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ब्रह्म – 23:15 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:02
*🌄सूर्यास्त-* 18:35
*🌙चन्द्रोदय-* 09:30
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:44
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्थी 17:39 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ ( आज चन्द्र दर्शन निषेध ) , सिद्धि विनायक व्रत (महाराष्ट्र) , सौभाग्य चतुर्थी (बंगाल) , अंगारक चतुर्थी , पार्थिव गणपती पूजन , 10 दिवसीय गणेशोत्सव प्रारम्भ , श्री गणेश जी स्थापना , विघ्नकारक भद्रा 17:38 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:34 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:34 से सूर्योदय तक , सम्वत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन ) , लब्धिविधान व्रत पूर्ण (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , भगवान श्री गणेश जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी) , मेला श्री महासु ( शिलाई , सिरमौर) , श्री राजे उमाजी नाईक जयंती , श्री यशवंतबाबा पुण्यतिथि – मुसळखेडा (अमरावती) , वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता) , बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस , ब्राजील स्वतंत्रता दिवस / ब्राजील राष्ट्रीय दिवस , विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन) , विश्‍व डूशेन जागरूकता दिवस , नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Clean Air for blue skies) व International Vulture Awareness Day (first Saturday in September)._*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी पंचमी 20:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , ऋषि पंचमी  , गुरु पंचमी , भाई पंचमी , मध्याह्न में सप्तर्षि पूजा , आपस्तम्ब श्रावणी , हेमान्द्रिका नाग पंचमी , रक्षापंचमी (बं.) , सम्वत्सरी महापर्व (जैन )।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय*
*लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।*
*नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय*
*गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥*
*अर्थात् 👉*
_हे विघ्नेश्वर ! वर देने वाले, देवताओं को प्रिय, लम्बोदर, कलाओं से परिपूर्ण, जगत् का हित करने वाले, गज के समान मुख वाले और वेद तथा यज्ञ से विभूषित पार्वती पुत्र आपको नमस्कार है ; हे गणनाथ ! आपको नमस्कार है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 सितम्बर 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। व्यस्त रहते हुए भी थकान कम हो जाएगी व स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।  दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।  किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।
1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1812- बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।
1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।
1860- लेडी एलगीन
नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1901- पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।
1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1929- फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।
1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008 – बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008 – कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2008 – खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 – सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2009 – 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
2019 – चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत औरंगाबाद औद्योगिक शहर का पहला चरण राष्‍ट्र को समर्पित किया।
2019 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2020 – विश्व स्तर पर 1st International Day of Clean Air for blue skies (नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस) मनाया गया।
2020 – भारत – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन वाहन एचएसडीटीवी का ओडिशा के व्हीलर द्वीप स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रक्षेपण केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया।
2021 – चंडीगढ़ में भारत के सबसे ऊँचे वायु शोधक का उद्घाटन किया गया।
2021 – पर्यावरण पर पहली भारत-जापान उच्च स्तरीय नीति वार्ता का आयोजन किया गया।
2022 – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई केंद्र प्रायोजित योजना- पीएम श्री स्कूल को मंजूरी दी।
2023 – सूर्य की ओर बढ़ रहे Aditya-L1 ने सेल्फी ली, धरती-चांद एक साथ दिखे। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – रोहन बोपन्ना ने  वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया , ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन व 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भाग लिया।
2023 – हांगकांग, शेनझेन और दक्षिणी चीनी शहरों में 140 वर्षों में सबसे भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से सड़कें नदियों में तब्दील हुई।
2023 – जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक हरियाणा के मेवात में सम्पन्न हुई।

*7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।
1826 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1887 – गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1889- शरत चन्द्र बोस- स्वतन्त्रता सेनानी।
1911 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
1933 – इला रमेश भट्ट – अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
1934 – बी. आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1941 – सुरेन्द्र वर्मा हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
1948 – ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
1950 – अनिल चौधरी – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
1950 – भावना सुमाया एक प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म पत्रकार, आलोचक, लेखक और इतिहासकार।
1963 – नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।

*7 सितंबर को हुए निधन👉*

1997 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
1998 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – रोमेश भंडारी – त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2019 – कथक डांसर-एक्टर वीरू कृष्णन का निधन।
2020 – भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक डॉ गोविंद स्वरूप (91) का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया।
2020 – मुक्ति संग्राम सेनानी और बांग्लादेश के एक प्रमुख व्यक्ति जियाउद्दीन तारिक अली का ढाका में निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी रेडियो व्‍यक्तित्‍व फिल स्काप (70)का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी अभिनेत्री मार्शा हंट (104) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज संगीतकार चार्ल्स गेल (84) का निधन हुआ।
2023 – छह बार क्लासिक्स जीतने वाले जॉकी एडवर्ड (एडी) हाइड (86) का निधन हुआ।

*7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री गणेश जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी)।
🔅 मेला श्री महासु ( शिलाई , सिरमौर)।
🔅 श्री राजे उमाजी नाईक जयंती।
🔅 श्री यशवंतबाबा पुण्यतिथि – मुसळखेडा (अमरावती)।
🔅 वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता)।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस।
🔅 ब्राजील स्वतंत्रता दिवस / ब्राजील राष्ट्रीय दिवस।
🔅 विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन)।
🔅 विश्‍व डूशेन जागरूकता दिवस।
🔅 नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Clean Air for blue skies)।
🔅 International Vulture Awareness Day (first Saturday in September).

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button