एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा में हवा बेहद खराब, इन 14 जिलों में लगी डीजल वाहनों पर रोक

दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खराब हो रही है। इसके चलते राज्य के 14 जिलों में डीजल वाहनों पर रोक लगी है। इसके साथ जो वाहन इन जिलों में खड़े हुए हैं, वह तब तक नहीं चलेंगे जब तक वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं होता। इसकी पुष्टि हरियाणा के डीजी ऑफिस से की गई है।

इन जिलों में लगाई डीजल वाहन चलाने पर रोक

हरियाणा के डीजी ऑफिस की ओर से जानकारी में बताया गया कि वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं होने और वायु प्रदूषण बढ़ने के चलते हरियाणा के 14 जिलों में डीजल वाहन चलाने पर रोक लगाई है, जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं।

हरियाणा में AQI का स्तर बेहद खराब

हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ता खराब स्तर में है। अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत जिलों में सर्वाधिक एक्यूआई कुरुक्षेत्र का 338 तक पहुंचा है। जबकि अन्य तीन जिलों में 300 से अधिक एक्यूआई है। इसके साथ ही औसत एक्यूआई इससे कुछ कम है।

Related Articles

Back to top button