हरियाणा

भिवानी: शादी समारोह में अनूठी पहल, बारातियों और मेहमानों को बांटे हेलमेट और रिफ्लेक्टर; दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

भिवानी। विवाह समारोह को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए सेक्टर-13 निवासी दिव्या के विवाह उत्सव में हेलमेट और रिफ्लेक्टर वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति की ओर से आयोजित इस पहल में नारी सशक्तीकरण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया।

जाट धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हिट एंड रन सड़क सुरक्षा व हर घर हरियाली थीम अभियान की ब्रांड एंबेसडर आरोही और नव्या भारद्वाज ने उपस्थित लोगों को हेलमेट और रिफ्लेक्टर वितरित किए। कार्यक्रम में वधु के पिता समाजसेवी राज कपूर श्योराण और माता अंजू श्योराण ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वधु दिव्या ने कहा कि उन्हें अत्यंत खुशी है कि उनके विवाह उत्सव के अवसर पर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया और इस सामाजिक पहल से समारोह को विशेष पहचान मिली।

Related Articles

Back to top button