आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन, हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

भिवानी, (ब्यूरो): स्थानीय महम रोड़ बड़ चौक चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में रविवार को भिवानी जन संघर्ष समिति द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि भिवानी जन संघर्ष समिति द्वारा पहलगाम में हुई घटना को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। 22 अप्रैल को हुई घटना बेहद दुखदाई है। यह मानवता का कत्ल किया गया है। जो पर्यटक आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए हैं, उनके प्रति सांत्वना व सहानुभूति प्रकट करते हैं। साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा में चूक हुई है। अनंतनाग जिले में आतंकवादियों का खतरा रहता है। अगर मदद समय पर पहुंच जाती तो हमारे पर्यटकों को बचाया जा सकता है। सरकार आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करें, ताकि आने वाले समय में कोई घटना ना होने पाए। कामरेड ओमप्रकाश हमारे देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। आतंकवादी जो चाहते थे, अराजकता पैदा हो, धर्म के नाम पर दंगे हों, एक-दूसरे के प्रति घृणा हो और विभाजन हो। उनकी मंशा यही थी। आतंकी कश्मीर की अर्थव्यस्था को तोडऩा चाहते थे। कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं। आपस में प्रेम से रहकर हम आतंकवाद का सामना कर सकते हैं। पीएम मोदी देश की जनता से अपील करें कि इस मौके पर शांति बनाकर रखी जाए और हम आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।