हरियाणा

नारनौंद: पेटवाड़ फीड प्लांट में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत

नारनौंद : नारनौंद के पेटवाड़ स्थित एमडी फीड प्लांट में आज दोपहर ट्रक से कुचले जाने से 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ प्लांट परिसर में मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि प्रमोद राम निवासी सराय, जिला समस्तीपुर (बिहार) वर्तमान में पेटवाड़ स्थित एमडी फीड प्लांट में कार्यरत है। उसकी चार बेटियां हैं, जिनमें हिमांशु तीसरे नंबर की थी। वह प्लांट परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान प्लांट के अंदर से गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button