अंतर विश्वविधालय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
सात राज्यों के 19 विश्वविद्यालयों की फुटबॉल टीमें दिखा रही दमखम
भिवानी,(ब्यूरो): चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की उपकुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में गांव अलखपुरा में एआईयू एवं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 -26 में उत्तर क्षेत्र के सात राज्यों से 19 विश्वविद्यालयों की फुटबॉल टीमें अपना दम खम दिखा रही हैं। चैंपिनशिप के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय कर उनको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव अलखपुरा में करने इतनी बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन किया ताकि यहां के खिलाड़ी बेटियां प्रेरणा लेकर विश्व पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के कुशल दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय खेल,शिक्षा,अनुसंधान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं गांव अलखपुरा ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों का बेहतर व्यवस्था संचालन की भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अलखपुरा फुटबॉल क्लब को निजी कोष से 21हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने अलखपुरा की गरीब बेटियों को वैश्य महाविद्यालय में फ्री पढ़ाने का आश्वासन दिया।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मालिक, क्लब प्रधान सुरेश कुमार,राजदीप सरपंच,संजय पूर्व सरपंच,हरिसिंह,प्रकाश चंद एवं ग्रामीणों ने मुख्यातिथि डॉ संजय गोयल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मालिक ने कहा कि अलखपुरा की महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है और इस गांव की बेटियां महिला फुटबॉल टीम में देश का नेतृत्व कर देश प्रदेश,भिवानी जिले के साथ साथ अपने गांव अलखपुरा का नाम रोशन कर रहीं हैं। फुटबॉल के प्रति बेटियों के इसी जज्बे और जुनून को देखते हुए कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने अलखपुरा में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन अलखपुरा में करने का निर्णय लिया गया ताकि ग्रामीण पृष्ठ भूमि के खिलाडिय़ों को विशेष प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य
मुकाबलों के परिणाम ये रहे
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 4-0 से हराया। बीआरए यूनिवर्सिटी आगरा ने डॉ राम लाल यूनिवर्सिटी अयोध्या को 2-0 से हराया।
दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली ने सीआरएसयू जींद को 1-0 से हराया।
एमडीयू रोहतक ने एचएनबी गढ़वाल को 2-1 से हराया।
इस अवसर पर एआईयू आब्जर्वर प्रो. एलटी सिंह,डॉ सोनिका कोच, रवि पूनिया,कृष्ण गढ़वाल, मंदीप,राजेश,सतबीर सिंह,नरेश जाखड़,जयपाल,हुश्यार गिरी, राजबीर भगत सहित अनेक कर्मचारी,कोच, खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




