हरियाणा

टोहाना हादसा: लुधियाना से खाटू श्याम जा रही बस शहीद चौक पर चढ़ी; 60 से अधिक श्रद्धालु बाल-बाल बचे

टोहाना : टोहाना के रास्ते पंजाब के लुधियाना से खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस शहर में शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अल सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर शहीद चौक पर हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई।

PunjabKesari

बस में सवार यात्रियों के अनुसार घटना का मुख्य कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को धीरे-धीरे सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से बस को चौक से नीचे उतारा गया।

PunjabKesari

बस में महिलाएं और बच्चे भी थे शामिल

लुधियाना निवासी नरेश जैन और अमन ने बताया कि वे सभी पंजाब के लुधियाना से राजस्थान में खाटूश्याम जी के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक चालक को नींद आ गई और बस शहीद चौक पर चढ़ गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button