राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 07 जुलाई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 7 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 7 जुलाई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 जुलाई 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 23:12 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 25:12 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* बव – 10:18 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शुभ – 22:02 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 16:34
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 07:13 से 08:57
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी द्वादशी 23:12 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी , वामन द्वादशी (वामन पूजा), वासुदेव द्वादशी , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:12 से , हरिवासराभाव , श्रावणे वर्जयेच्छाकम् , बुध अश्लेषा नक्षत्र में 05:47 पर , गुरु पूर्व में उदय 15:02 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 25:12 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, गुरू श्री हरकिशन जी जयन्ती (तारीखानुसार , कन्फर्म नहीं) ,  ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती , श्री नबाम टुकी जन्म दिवस , श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस , श्री लालडेंगा स्मृति दिवस , अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस , कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) , वैश्विक क्षमा दिवस व विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी त्रयोदशी 24:40 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , भौम प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यदि  पुत्रसमं  शिष्यं*
*गुरुर्हन्याद्   अकारणे ।*
*आत्मनः कामकारेण*
*सोऽपि हिंस्रः प्रजायते॥५७॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_यदि गुरु अपने पुत्र के समान शिष्य को बिना कारण के ही मारता – पीटता है तो वह अपनी स्वेच्छाचारिता के कारण हिंसक पशु की योनि में जन्म लेता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 जुलाई 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाओगे व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। व्यस्त रह सकते हो व स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका  कार्य अधिकारियों को खुश करने  में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय स्थापित किया गया।
1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1768 – थॉमस मान के उपन्यास में जोहान बडेब्रुक की फर्म की स्थापना हुई।
1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1838 – सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन भंग कर दिया।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया।
1903 – अंग्रेजों ने फुलानी साम्राज्य का ख़रीदा किया।
1917 – संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी
1920 – आर्थर मेइगेन कनाडा के नौवें प्रधानमंत्री बने।
1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1955 – भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।
1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1994 – यमन में 1994 के गृह युद्ध: उत्तरी यमन में सैनिकों ने एडन पर कब्जा कर किया।
1998 – वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
2005 – लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं।
2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
2019 – फुटबॉल / अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को 2-0 से हराया ।
2020 – अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।
2021 – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।
2022 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने HAL से तटरक्षक बल के लिए दो डोर्नियर विमानों की खरीद का समझौता किया।
2023 – PM श्री नरेन्द्र मोदी ने उ. प्र. के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
2023 – हरियाणा मंत्रिमंडल ने विधुर व्यक्तियों तथा अविवाहित पुरुषों व महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने को मंजूरी दी।
2023 – भारत और पनामा ने चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – दुनिया की पहली रोबोट-मानव प्रेस कॉन्फ्रेंस जिनेवा में आयोजित हुई।
2024 – गुजरात में बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत:65 यात्री सवार थे।
2024 – उत्तराखंड के चमोली और मध्य प्रदेश में रिक्टर स्केल पर 3.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके आए।

*7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1656 – गुरू हर किशन जी सिखों के आठवें गुरू थे (कन्फर्म नहीं)।
1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1898 – आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ।
1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
1914 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।
1922 – स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर।
1922 या 1923 – चंद्रशेखर हिन्दी फ़िल्मों में अभिनेता तथा सहायक निर्देशक रहे (कन्फर्म कर लें)।
1924 – भूपेंद्र नाथ कौशिक “फ़िक्र” आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।
1929 – ठाकुर राम लाल  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।
1935 – अंशुमान सिँह –  राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पूर्व न्यायमूर्ति रहे।
1942 – सर माइकल ओजियो’ पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे।
1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
1964 – नबाम तुकी- एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।

*7 जुलाई को हुए निधन👉*

1926 – ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ।
1990 – लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे। और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1999- कैप्टन विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।
2011 – रसिका जोशी एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।
2011 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
2020 – फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का निधन हुआ।
2020 – फिटनेस ट्रेनर और कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा का निधन।
2021 – दिलीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रहे।
2021 – शिवगिरी मठ के पूर्व प्रमुख स्वामी प्रकाशानंद (99) का निधन हुआ।
2021 – केशव चंद्र दत्त एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे और हाफबैक के रूप में खेले।
2023 – कीनियाई लंबी दूरी का धावक जोसेफ चेबेट (52) का निधन हुआ।
2023 – दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निक्की मैकक्रे (51) का निधन हुआ।

*7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरू श्री हरकिशन जी जयन्ती (तारीखानुसार , कन्फर्म नहीं)।
🔅  ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती।
🔅 श्री नबाम टुकी जन्म दिवस।
🔅 श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस।
🔅 श्री लालडेंगा स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस।
🔅 कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 वैश्विक क्षमा दिवस।
🔅 विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button