पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 10 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 मई 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 17:32 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 27:15 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* तैतिल – 17:32 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्धि – 27:59 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:33
*🌄सूर्यास्त-* 19:01
*🌙चन्द्रोदय-* 17:06
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 13:42 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 08:55 से 10:36
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 वैशाख सुदी त्रयोदशी 17:32 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अशोक त्रिरात्र व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:15 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:15 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, श्री क्षुल्लक जिनेन्द्रवर्णी जी समाधि (जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी) , ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ (माउंट आबू , 10 से 12 मई 2025) , श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति दिवस , श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस , विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) , अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस (International Day of Argania) व अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस (मई के दूसरे शनिवार को)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्दशी 20:04 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वने रणे शत्रुजलाग्निमध्ये*
*महार्णवे पर्वतमस्तके वा ।*
*सुप्तं प्रमत्तं विषमस्थितं वा*
*रक्षन्ति पुण्यानि पुराकृतानि॥*
★(नीतिशतकम्)
*अर्थात् 👉*
_अरण्य में, रणभूमि में, शत्रु समुदाय में, जल, अग्नि, महासागर या पर्वत शिखर पर, सोते हुए, तथा उन्मत्त स्थिति में या प्रतिकूल परिस्थिति में मनुष्य के पूर्व में अर्जित पुण्य उसकी रक्षा करतें हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 मई 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1503 – इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526 – पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1655 – ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1744 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1752 – बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने पतंग-फ्लाइंग प्रयोग के साथ बिजली कंडक्टर की जांच किया।
1768 – जॉन विलक्स को “द नॉर्थ ब्रिटान” के लिए एक लेख लिखने के लिए कैद किया गया जिसमें किंग जॉर्ज III की गंभीर आलोचना की गयी थी। इस कार्रवाई से लंदन में दंगे हुए।
1774 – अपने दादा, लुई XV की मौत के बाद लुई XVI फ्रांस के राजा बने।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
1801 – त्रिपोली के पास्का ने कोंसलेट पर फांसी देने के बाद संयुक्त राज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1810 – रेव. हेनरी डंकन ने स्कॉटलैंड के रूथवेल में दुनिया का पहला वाणिज्यिक बचत बैंक खोला था।
1823 – मिसिसिपी नदी को नेविगेट करने के लिए पहला स्टीमबोट फिटिंग स्नोलिंग पर आया।
1833 – ले वैन खोई विद्रोह सम्राट मिन्ह और वियतनाम के खिलाफ शुरू हुआ।
1837 – 1837 का आतंक (लड़ाई) न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन मेरठ की छावनी से आरंभ हुआ था।
1893 – लंदन में इंपीरियल संस्थान खोला गया।
1908 – वेस्ट वर्जिनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1924 – जे एडगर हूवर को जांच ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1925 – न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री विलियम मासी का कार्यालय में निधन हुआ।
1934 – राजस्व अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया।
1936 – मैनुअल अज़ाना स्पेन के नए राष्ट्रपति बने।
1937 – 8वाँ इंपीरियल सम्मेलन लंदन में शुरू हुआ।
1946 – जवाहरलाल नेहरू भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता चुने गए।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए।
2001 – घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2006 – इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
2012 – दक्षिण-पश्चिम एशियाई सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2019 – कराची से दिल्ली आ रहे विमान को भारतीय वायुसेना ने घेरकर जयपुर उतारा।
2019 – राष्ट्रपति ट्रंप ने पैट्रिक शानहान को बनाया नया रक्षामंत्री।
2020 – ईरान नौसेना अभ्यास के दौरान गलती से हुए प्रक्षेपास्त्र हमले में 19 सैनिक मारे गये और लगभग 15 अन्य घायल हुए।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 171 फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर विमान चेन्नई पहुंचा व उज़्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – नेपाल की सियासत – प्रधानमंत्री ओली संसद में विश्वास मत हारे।
2021 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 मई को अर्गानिया का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
2021 – हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बने , राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
2022 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को परम विशिष्ट सेवा पदक दिया गया।
2022 – श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी, भारी हिंसा में एक सांसद की मौत हुई , गृह युद्ध के हालात बने।
2023 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी7 बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिन की जापान यात्रा पर रवाना हुई।
2023 – भारत-थाईलैंड कॉर्डिनेटेड पैट्रॉल (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 35वां संस्करण (03 से 10 मई) आयोजित किया गया।
2023 – भारत में रक्षा उत्पादन विभाग ने क्वालिटी एश्योरेंस शुल्क समाप्त किया।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिया गया (09 या 10 मई …कन्फर्म नहीं )।
2024 – इसरो ने लिक्विड राकेट इंजन का सफल परीक्षण कर कीतिर्मान रचा।
*10 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1834 – अल्फ़्रेड बेब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
1898 – विचित्र नारायण शर्मा – ‘जमना लाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1905 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1918 – रामेश्वर नाथ काव ने भारत की गुप्तचर संस्था रॉ को स्थापित किया।
1929 – सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित।
1951 – जनरल विजय कुमार सिंह, परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, युद्ध सेवा मैडल, एडीसी भारतीय सेना को २६वें थल – सेनाध्यक्ष थे।
1961 – बृजलाल खाबरी – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1980 – योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1986 – पेंटाला हरिकृष्णा एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी।
*10 मई को हुए निधन👉*
1922 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1936 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1983 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सन १९६४ में भारत सरकार द्वारा, पद्म भूषण से सम्मानित ।
1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
2001 – सुधाकरराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2002 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
2005 – गोविंद नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री।
2006 – भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम (105) का निधन।
2010 – मैक मोहन – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2020 – ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका बेट्टी राइट का निधन।
2020 – हरि शंकर वासुदेवन – एक भारतीय इतिहासकार, लेखक और एमेरिटस प्रोफेसर थे।
2020 – एक्टर साई गुंडेवार का 42 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 – अभिनेता शफीक अंसारी का कैंसर के चलते निधन हुआ।
2021 – अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में भारतीय महावाणिज्य दूत विनेश कालरा का निधन हुआ।
2021 – भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के हीरो रहे स्क्वाड्रन लीडर (रिटायर्ड) अनिल भल्ला का कोरोना संक्रमण से निधन हुआ।
2022 – जाने माने संतूर वादक और सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा (84) का मुम्बई में दिल का दौरा पडने से निधन हुआ।
2022 – सोवियत संघ के विघटन के बीच अपने नेतृत्व में यूक्रेन को आजादी दिलाने वाले और देश के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी एड फ्लानागन (79) का निधन हुआ।
2023 – वेस्ट इंडीज क्रिकेट विकेटकीपर थेलस्टन पायने (66) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार रॉल्फ़ हैरिस (93) का निधन हुआ।
*10 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री क्षुल्लक जिनेन्द्रवर्णी जी समाधि (जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी)।
🔅 ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ (माउंट आबू , 10 से 12 मई 2025)।
🔅 श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।
🔅 विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस (International Day of Argania)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस (मई के दूसरे शनिवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*