राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 31 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 31 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 31 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 दिसम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 25:50 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 25:30 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बव. – 15:28 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* साध्य – 21:13 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:34
*🌙चन्द्रोदय-* 14:20
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 09:23 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:23 से 13:41
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 25:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , एकादशी तिथि का क्षय , पुत्रदा / वैकुण्ठ एकादशी व्रत (वैष्णव अर्थात् साधु संन्यासी आदि के लिए) , श्री श्यामबाबा द्वादशी , सुजन्म द्वादशी , कूर्म द्वादशी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 03:59 से गुरुवार सूर्योदय तक , त्रिपुष्करयोग 05:01 से सूर्योदय तक , भाद्रपद सिंहार्क हस्त नक्षत्र में सामवेदियों का उपाकर्म , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , महर्षि बलिनाथ जी बैरवा जयन्ती (छत्तीसगढ़) , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय जयन्ती , श्री रवि शंकर शुक्ल स्मृति दिवस , राष्ट्रीय शैम्पेन दिवस (नववर्ष की पूर्वसंध्या) व ईस्वी वर्ष 2025 पूर्णता महोत्सव।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी त्रयोदशी 22:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न तथेच्छन्ति कल्याणान्*
*परेषां   वेदितुं   गुणान् ।*
*यथैषां    ज्ञातुमिच्छन्ति*
*नैर्गुण्यं   पापचेतसः   ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-४७
*अर्थात्👉*
_जिनका मन पापों में लगा रहता है, वे लोग दूसरों के कल्याणमय गुणों को जानने की वैसी इच्छा नहीं रखते, जैसी कि उनके अवगुणों को जानने की रखते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 दिसम्बर 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। धार्मिक क्षेत्र में आज आप आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। सम्पदा बढाने का भी अवसर मिलेगा। फोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है , जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे व उनको कुछ नया करवाएंगे । कुछ दिन से चली आ रही तकलीफ से राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूर रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀ अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है । विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है । शुभ रंग सफ़ेद है। आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं तो आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा । आज के दिन आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी । ये मेहनत आपके उच्च अधिकारीयों को दिखेगी जो की आपके आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ आज अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें | छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा ।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी ǀ आप एक ही साथ कई चीजों के बारे में चिंतित हैं ǀ धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें, शारीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी । आपकी आँखों में दर्द हो सकता है इसलिए आँखों को अच्छी प्रकार धोएं और ज्यादातर समय सोने की कोशिश करें ǀ आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें, आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नहीं है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है | इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है | असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें | इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें | नए रोजगार के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀ ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀ आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀ आपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें | एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है । उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे , उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें, आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा ǀ आज का दिन आपके लिए कुछ अजीब सा रहेगा ǀ ऐसी कुछ घटनाएँ भी घट सकती हैं जिनके होने की आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी ǀ यह महत्वपूर्ण रहेगा कि आप गृहों की स्थिति का ध्यान रखते हुए यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा मे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं ǀजीवन के इस मोड़ पर सही रास्ते का चुनाव कर पाना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है ǀ

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी आपकी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी इससे बचने का प्रयास करें अति आवश्यक होने पर पक्षपात से बचे अन्यथा बैठे बिठाये दुश्मनी होगी। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर मे सुख शांति रहेगी बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन अनदेखी करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लोगो को आपका काम पसंद नही आएगा लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य मे टांग अडायेंगे जिससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी आज दिन विषम रहेगा छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर मे भी आज किसी न किसी से कहा सुनी होगी महिलाए शकि मिजाज रहने पर बात बात में खोट देखेंगी बेतुकी बातो से बचे अन्यथा  बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी आज नरम-गर्म रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मन मे काफी उलझने रहेंगी कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी । एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा फिर भी मध्यान तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है लेकिन आपके पीछे से आपकी बड़ाई ही करेंगे इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर आज जरूर संतोष होगा। प्रेमी से बात हो सकती हैं। यात्रा की योजना बनेगी आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1492 – इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
1600 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1711 – जॉन चर्चिल मार्लबोरो के पहला राजा के रूप में अंग्रेजी सेना को बहार जाने का आदेश दिया।
1744 – अंग्रेजी खगोल विज्ञानी जेम्स ब्रैडली ने पृथ्वी की नाटकीय गति की खोज की घोषणा की।
1756 – रूस वरसेल्स गठबंधन में शामिल हुआ।
1758 – ब्रिटिश अभियान सेना ने गोरे (डाकर) सेनेगल पर कब्जा कर लिया।
1775 – अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में क्यूबेक की लड़ाई: अमेरिकियों ने ब्रिटिश गढ़ को ले जाने की कोशिश की।
1781 – अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।
1783 – उत्तरी अमेरिका के सभी राज्यों ने अफ्रीकी से दासों के आयात पर रोक लगाई।
1802 – पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
1827 – ब्रिटेन के अविष्कारक जान वाकर के द्वारा माचिस का आविष्कार हुआ।
1857 – महारानी विक्टोरिया ने कनाडा की नई राजधानी के लिए ओटावा को चुना।
1861 – चेरापूँजी ( 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
1902 – दक्षिण अफ्रीका के बोअरों तथा ब्रिटेन की सेना ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1911 – मैरी क्यूरी ने अपना दूसरा, रसायन विज्ञान के लिए, नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
1929 – महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
1944 – अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1949 – विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
1962 – हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।
1964 – डोनाल्ड कैम्पबेल ने अपनी जेट नाव में बैठ कर पानी में सबसे तेज गति तय करने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1964 – इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
1981 – घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
1983 – ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1984 – राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1984 – मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
1988 – परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
1992 – चेकोस्लोवाकिया का चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में शांतिपूर्ण विघटन हुआ।
1997 – मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
1998 – रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
1999 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येलत्सीन ने त्यागपत्र दे दिया और विलादमीर पुतीन उनके उतराधिकारी बने।
1999 – इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
2001 – भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी ।
2001 – अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
2003 – भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
2004 – ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 – सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
2008 – ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।
2014 – चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।
2019 – सीआरपीएफ के महानिदेशक सेवानिवृत्त : आईटीबीपी प्रमुख को मिला अतिरिक्त प्रभार।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स की आधारशिला रखी।
2021 – अमेरिका के कोलोराडो राज्य में आग लगने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।
2021 – चीन के शंघाई प्रांत में दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन खोली गई।
2022 – गुजरात के नवसारी में फॉर्च्यूनर व बस की टक्कर से 9 लोगों की मौत और 28 जख्मी हुए।
2023 – गृह मंत्रालय ने ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू एंड कश्मीर (TeH)’ को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया।
2023 – इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने 70% से अधिक वोटों के साथ पुनः चुनाव जीता।
2024 – जयपुर के ऑक्सीजन प्लांट में टैंकर का वॉल्व टूटने से गैस लीकेज से हड़कंप मचा , 300 मीटर के एरिया में सफेद धुंध छा गई।

*31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1514 – बेल्जियम के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक वोज़ैलियस का ब्रसेल्ज़ में जन्म हुआ।
1738 – लॉर्ड कॉर्नवालिस फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी के गवर्नर जनरल रहे व बंगाल के गवर्नर जनरल थे ।
1875 – डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेग में पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ आर्थर क्रिस्टीनसिन का जन्म हुआ।
1898- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी (1866 का भी वर्णन)।
1915 – यमुनाबाई वाईकर – भारत की प्रसिद्ध लोक कलाकार थीं। उन्हें ‘लावणी की क्वीन’ कहा जाता था।
1925 – व्यंग्य के लिए मशहूर हिंदी लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था।
1926 – सैयद ज़हूर क़ासिम – एक भारतीय समुद्री जीवविज्ञानी थे ।
1940 – त्रिदिब मित्रा – बांग्ला साहित्य के ‘भूखी पीढ़ी’ (हंगरी जेनरेशन) आंदोलन के प्रख्यात कवि।
1951 – अरविंद गणपत सावंत – भारतीय राजनीतिज्ञ , मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बने।
1965 – भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का जन्म हुआ।
1979 – अंशु जमसेन्पा – भारत की पर्वतारोही जो 2017 में पांच दिन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चोटी तक चढ़ाई करके इस विश्व कीर्तिमान को स्थापित करने वाली विश्व की पहली महिला बनी।

*31 दिसंबर को हुए निधन👉*

1691 – आयरलैंड के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री और भौतिक शास्त्री राबर्ट बोयल का निधन हुआ।
1926 – विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे – प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।
1956 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1965 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
1979 – ज्ञान सिंह रानेवाला – भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
2017 – अरविंद कृष्ण जोशी –  पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में कंप्यूटर और संज्ञानात्मक विज्ञान के हेनरी सालवेटोरी प्रोफेसर थे।
2019 – असम के प्रख्यात नाटककार रत्न ओझा का निधन।
2020 – कर्नल नरेंद्र “बुल” कुमार ( एक भारतीय सैनिक और पर्वतारोही थे ) का निधन हुआ।
2020 – ओलंपिक 1972 की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते निधन हुआ।
2022 – सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु रहे पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट (95) का निधन हुआ।
2023 – मेक्सिकी अभिनेत्री एना ओफ़ेलिआ मुर्गुइया (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रेस कार ड्राइवर विलियम कालेब “काले” यारबोरो (84) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी हास्य अभिनेता शेकी ग्रीन (97) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय – अमेरिकी सांख्यिकीविद् व शिक्षाविद प्रणब के. सेन (86) का निधन हुआ।
2023 – कर्नाटक संगीत जगत में “ओएस त्यागराजन” के नाम से मशहूर ओम्बाथुवेली एस त्यागराजन (76) का निधन हुआ।
2024 – एस्टोनियाई कृषि वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ अर्नोल्ड रुटेल (96) का निधन हुआ।

*31 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 महर्षि बलिनाथ जी बैरवा जयन्ती (छत्तीसगढ़)।
🌟 श्री कृष्ण बल्लभ सहाय जयन्ती।
🌟 श्री रवि शंकर शुक्ल स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय शैम्पेन दिवस (नववर्ष की पूर्वसंध्या)।
🌟 ईस्वी वर्ष 2025 पूर्णता महोत्सव।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button