राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 19 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 19 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 अप्रैल 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 18:24 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 10:21 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* वणिज – 18:24 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शिव – 24:50 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:52
*🌄सूर्यास्त-* 18:48
*🌙चन्द्रोदय-* 24:41
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 09:06 से 10:43
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 वैशाख बदी षष्ठी 18:24 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , छठ पूजा , सूर्य सायन वृष राशि में 25:26 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:21 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:21 तक , विघ्नकारक भद्रा 18:23 से ,  ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति, मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण षष्ठी) , ईस्टर सैटरडे (क्रिश्चियन) , अमर शहीद श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस , भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975) , विश्व लीवर / यकृत दिवस व BICYCLE DAY._*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख बदी सप्तमी 19:03 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*संनियच्छति यो वेगम्-*
*उत्थितं   क्रोधहर्षयोः।*
*स श्रियो भाजनं राजन्*
*यश्चापत्सु  न  मुह्यति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-५१
*अर्थात्👉*
_हे राजन्!  जो क्रोध और हर्ष के उठे हुए वेग को रोक लेता है और आपत्ति में भी मोह को प्राप्त नहीं होता, वही राजलक्ष्मी का अधिकारी होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 अप्रैल 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदना चाहते हैं तो सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा। दान प्रवृत्ति प्रबल होगी। धार्मिक प्रवृत्ति बढेगी। शान्त स्वभाव का प्रयास करें। जीवनसाथी पर शक न करें। आलस हावी रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें नहीं तो भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । रोजगार योग प्रबल हैं । वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। सामाजिक दायरा बढेगा। आपकी शौहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा । रोजगार के योग हैं । आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। चुगलखोरों से सावधान रहें । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
1807 – मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
1977 – सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
1982 – नासा ने सैली राइड को पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का नाम दिया।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
1993 – अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
1999 – बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
2001 – बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2005 – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया।
2008 – फ़्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
2010 – ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी. इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे. ‘एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010’ नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।
2019 – माली के प्रधानमंत्री ने अशांत मोपती क्षेत्र में हिंसा के कारण भारी दबाव को देखते हुए इस्‍तीफा दिया।
2019 – जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर।
2019 – अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार।
2020 – गोवा कोरोना मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना।
2021 – भारत और जर्मनी ने ‘समुद्री पर्यावरण में प्रवेश कर रहे प्लास्टिक कचरे की समस्‍या का सामना कर रहे शहरों’ के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के परसेवेरेंस रोवर के साथ मंगल ग्रह पर पहुंचे इनजेन्यूटी हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरकर इतिहास रचा।
2022 – अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में दो भीषण बम धमाकों में कम से कम 25 स्‍कूली बच्‍चों के मारे जाने की खबर आयी।
2022 – राजस्थान में झुंझुनूं – उदयपुरवाटी मार्ग पर लीलों की ढाणी के निकट दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हुई।
2022 – भारतीय वायु सेना ने पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 – NFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ की जारी रिपोर्ट के अनुसार 142.86 करोड़ की संख्या के साथ भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना।
2023 – भारत की अध्यक्षता में जी20 की 100वीं कृषि प्रमुख वैज्ञानिक (मैक्स) की बैठक का वाराणसी में समापन हुआ।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक गोवा में सम्पन्न हुई।
2023 – इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने मुंबई में ‘इंडिया स्टील 2023’ का उद्घाटन किया।
2024 – ओडिशा की महानदी में 50 लोगों को लेकर जा रही नाव पलटने से  7 लोगों की मौत व कई लापता हुए।

*19 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1707 – फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ।
1864 – महात्मा हंसराज – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
1945 – सुरेखा सीकरी हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
1950 – एच. एस. ब्रह्मा – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
1956 – मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1968 – अरशद वारसी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1977 – अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं।

*19 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1728 – कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश थे।
1882 – चार्ल्स डार्विन – महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।
1895 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर (70) का देहांत हुआ।
1910 – अनंत लक्ष्मण कन्हेरे – देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।
1933 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
1943 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1955 – प्रसिद्ध चिकित्सक और संरक्षणवादी जिम कार्बेट का निधन हुआ।
1970 – ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ।
2007 – द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
2014 – बशीर अहमद – लॉलीवुड में बांग्लादेशी पार्श्व गायक थे।
2021  – मराठी फिल्म निर्माता और राइटर सुमित्रा भावे (78) का लंबी बीमारियों के कारण पुणे में निधन हुआ।
2021 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडले (93) का निधन हुआ।
2022 –  ऑस्ट्रेलियाई फील्ड हॉकी कप्तान सैंड्रा पिसानी (63) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 – पूर्व विश्व डार्ट्स चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट माइक ग्रेगरी (65) का निधन  हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड विलकॉक्स (80) का निधन हुआ।

*19 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।
🔅 मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण षष्ठी)।
🔅 ईस्टर सैटरडे (क्रिश्चियन)।
🔅 अमर शहीद श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस।
🔅 भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975)।
🔅 विश्व लीवर / यकृत दिवस।
🔅 BICYCLE DAY.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button