एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

426 रन, 44 चौके-10 छक्के…हरियाणा के यशवर्धन दलाल ने रचा इतिहास

क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी यह देखने को मिलता है। एक ऐसा ही कारनामा हरियाणा और मुंबई के बीच खेले गए मैच में हुआ। हरियाणा के दमदार खिलाड़ी यशवर्धन दलाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 23 सीके नायडू ट्रॉफी के इस मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बनाए।

हरियाणा और मुंबई के बीच मैच खेला जा रहा है। हरियाणा ने इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान के साथ 732 रन बनाए। इस दौरान यशवर्धन टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे। उन्होंने दूसरे दिन तक 463 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 426 रन बनाए। उनकी इस पारी में 46 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।

हरियाणा ने पहली पारी में बनाए 700 से ज्यादा रन 

हरियाणा ने मुंबई की दिक्कत बढ़ा दी है। उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान के साथ 732 रन बनाए। इस दौरान अर्श और यशवर्धन के साथ साथी खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button