राष्ट्रीय

‘शिवसेना नहीं, ये जनाबसेना है’: परभणी में मुस्लिम मेयर बनने पर उद्धव ठाकरे पर बरसे सीएम एकनाथ शिंदे

परभणी महानगरपालिका में मुस्लिम पार्षद सैयद इकबाल को शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मेयर बनाए जाने पर राज्य की सियासत गरमा गई है. बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट ने शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए उद्धवेसना को जनाबसेना करार दिया है. गुरुवार को परभणी महानगरपालिका के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गठबंधन ने जीत दर्ज की है.

शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार सैय्यद इकबाल सैयद ख्वाजा को 39 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा की उम्मीदवार तिरुमला खिल्लारे को 26 मत मिले. इसके साथ ही सैय्यद इकबाल परभणी के नए महापौर निर्वाचित हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, अक्षय देशमुख और निर्दलीय पार्षद रजिया बेगम ने भी सैय्यद इकबाल के पक्ष में मतदान किया. जीत के बाद शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया.

उद्धवसेना अब जनाबसेना…भाजपा का तंज

मुस्लिम मेयर बनाए जाने पर भाजपा धार्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आचार्य तुषार भोंसले ने कहा कि जनाब उद्धव ठाकरे की अब शिवसेना नहीं बल्कि जनाबसेना है. उन्होंने कहा कि जनाब उद्धव ठाकरे का मुसलमानों से कितना लगाव है, वह आज सिद्ध हो गया. जो मुंबई में संभव नहीं हुआ, वो परभणी में मुस्लिम को महापौर बनाकर उन्होंने सि्दध कर दिया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अब शिवसेना नहीं, बल्कि जनाबसेना बन चुकी है.

दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने परभणी में यूबीटी के मेयर बनने पर तंज कसा है और कहा है कि जो काम यूबिटी मुंबई में नही कर पाई, वो परभणी में यूबीटी में कर दिखाया.

परभणी में कांग्रेस का बना उपमेयर

दूसरी ओर, उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के गणेश देशमुख ने 38 मत हासिल कर जीत दर्ज की. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार नाजीमा बेगम शेख अब्दुल रहीम को 27 मत मिले और उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा.

इस तरह परभणी महापालिका में महापौर पद पर यूबीटी और उपमहापौर पद पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है.

Related Articles

Back to top button