एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

भीषन गर्मी में भी है ये घर इतना ठंडा…मिट्टी से बना दो मंजिला मकान देख हैरान हुई लड़की

मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में एक ट्रैवल व्लॉगर मिट्टी का घर देखने पहुंची, जिसको देखते ही वे काफी हैरान हो गई। इस तरह के पारंपरिक मिट्टी के घर में रहने वाले लोगों में से एक परिवार ने उसका स्वागत किया। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि ये घर मंजिला था। कहने का मतलब है कि इस घर में एक मंजिल भी थी। इस घर पर बने व्लॉग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ghumakkadlaali नाम की यूजर ने शेयर किया गया है

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। व्लॉग बना रही लड़की ने कहा कि गांव के इस घर को देखने के बाद वो स्तब्ध रह गई है। लड़की घर  के बारे में बात करती हुई कहती है कि बाहर भीषन गर्मी होने के बाद भी घर अंदर से ठंडा था। लड़की ने बताया कि बाहर का तापमान 47 डिग्री का था, लेकिन घर के अंदर 20-25 डिग्री था। अपने स्कूटर से गांव घूमने निकली इस लड़की ने गर्मी के कारण बीच में ही रुककर पानी पीने का सोचा, तो उसकी नजर इस घर पर पड़ी।

लड़की उसी समय इस घर को देखने के लिए अंदर चली गई। तब गांव में रहने वाली एक महिला ने पानी देते हुए उसका स्वागत किया। उसने ट्रैवल व्लॉगर को अपना घर अच्छे से दिखाया। जैसे ही वो एक छोटे से दरवाजे से अंदर गई, घर की दो मंजिलें देखकर हैरान हो गई। वो सीढ़ियों से ऊपर गई और दूसरी मंजिल पर बिस्तर देखा, जबकि रसोई ग्राउंड फ्लोर पर बनी थी। बता दें कि अब तक इस वीडियो को अभी तक 8.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

जबकि 3.47 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दीदी इस तरह मेरे गांव का घर है, एक के ऊपर एक।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मिट्टी के घर की लाइफ 200 साल। कंक्रीट के घर की लाइफ 30-40 साल। वास्तव में कच्चा घर कौन सा है।’ बहुत से लोग अपने-अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भी ऐसा घर देखा है, या उनका भी गांव में मिट्टी का ही घर है।

Related Articles

Back to top button