उत्तर प्रदेश

‘सबके पैसे पर कांग्रेस की है नजर…’, अलीगढ़ में बोले PM मोदी, कहा- कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर ताला लगाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा.....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की नजर आपके गहने पर है, बहन-बेटियों के गहने पर हैं। इनका इरादा माताओं-बहनों का सोना चुराने का है। कांग्रेस आपका पैसा छीनना चाह रही है। सबके पैसे पर कांग्रेस की नजर है। कांग्रेस सबका सर्वे करना चाह रही है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर ताला लगाना है। विकसित भारत की चाबी आपके पास है।

उन्होंने कहा कि पहले हज जाने के लिए मारामारी होती थी, रिक्ष्वतखोरी होती थी। हमने क्राउन प्रिंस से बात करके हज का कोटा बढ़वाया। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती आदि तो सपा सरकार का ट्रेडमार्क ही था, यही उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी। लेकिन अब योगी जी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें।

Related Articles

Back to top button