उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म/अध्यात्म

अयोध्या से आईं ये ताजी तस्वीरें, कितना बन गया है राम मंदिर..? आप भी देखिए

न्यूज़ डेस्क उत्तरप्रदेश। अयोध्या। एजेन्सी। Ayodhya Ram Mandir Update राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा Ramlala Pran Pratishtha 22 जनवरी 2024 को रामलला की जानी है। प्राण प्रतिष्‍ठा की तैयारी भी ज़ोरों पर है और काफी तैयारी तो पूरी भी हो है। बताया जा रहा है कि, काशी के विद्वान पंडित रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा और पूजा कराएंगे। प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में पूजा पाठ कराने वाले पुजारियों का नेतृत्‍व काशी के पंडित लक्ष्‍मीकांत मथुरानाथ दीक्षित करेंगे। बताते हैं कि, 86 साल के दीक्षित का कनेक्शन काशी के प्रसिद्ध विद्वान पंडित गंग भट्ट से है, जिन्‍होंने शिवाजी महाराज का राज्‍याभिषेक करवाया था।

सोने के सिंहाघन पर विराजमान होंगे रामलला

बताया जाता है कि, राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir के भूतल का काम पूरा हो गया है। वहीं मंदिर के खंभों पर मूर्तिकारी का काम चल रहा है। मंदिर के गर्भगृह में भी अब ज्‍यादा काम नहीं बचा है। मंदिर में गर्भगृह में ही सोने के सिंहाघन पर रामलला विराजमान होंगे। पीएम मोदी अस्‍थाई मंदिर से रामलला को हाथ में लेकर मुख्‍य मंदिर में स्‍थापित करेंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए आमंत्रण कार्ड तैयार किए गए

राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir के लिए किए गए लंबे संघर्ष और लंबे समय के बाद अब जब भगवान राम अपनी जन्म भूमि पर अपने भव्य और स्थाई स्थान पर लौट रहे हैं तो ऐसे में इस पल के साक्षी बनेंगे लोग। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए आमंत्रण कार्ड तैयार किए गए हैं। हजारों लोग रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। बताया जाता है कि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  Shri Ram janambhumi tirath akshetra trust रामलला मंदिर को आकार देने वाले श्रमिकों को भी राम मंदिर ट्रस्ट आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। भगवान राम मंदिर निर्माण में जुटे श्रमिकों को 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button