हरियाणा

अंबाला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता तैनात और सुरक्षा कड़ी

अंबाला  : अंबाला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। धमकी भरी खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर है। कोर्ट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। कोर्ट में आईडी कार्ड बिना एंट्री नहीं मिल रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले अंबाला के ड़ेढ दर्जन के करीब सरकारी व निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई मेल मिली थी। पुलिस ने स्कूल खंगालने शुरू किए थे। शुरू में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी लेकिन कुछ मिनटों में यह संख्या बढ़ती गयी और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्कूलों को खंगालना शुरू किया था।

बम स्क्वायड की टीम ने करनाल तक से स्कूलों को छाना था। इस दौरान स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी और अभिभावक भी परेशान दिखाई दिए थे। धमकी भरी ई मेल में स्कूल को बम से उड़ाने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बच्चों को न भेजने और ट्रेन को बम से उड़ाने का जिक्र किया गया था।

Related Articles

Back to top button