हरियाणा
ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं, जानिए कब तक ऐसे ही सताएगी ठंड, जानें मौसम का हाल
न्यूज़ डेस्क हरियाणा । चण्डीगढ़ । संवाददाता । जनवरी माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड cold wave ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में सोमवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि फिर भी यह सामान्य से 5.3 डिग्री नीचे रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से बराबर रहा।