एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

जल्द करवट लेगा Weather: हरियाणा में अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा मौसम… पढ़ें ताजा Update

हरियाणा में जल्दी ही मौसम करवट लेने वाला है। 24 अक्टूबर से  उत्तर- पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पाला पड़ने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।बीते 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला हिसार रहा। यहाँ दिन का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया।यहाँ का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में तीखी धूप खिली रहेगी और लोगों को जून जैसी गर्मी का एहसास होगा। बरसात के भी असर न के बराबर बने हुए हैं. मौसम में बदलाव के चलते रात के समय पाल गिरेगा. सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जाएगी।

ऐसे मौसम में पराली जलाने की समस्या भी सामने आनी शुरू हो जाती हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ ज्यादा है। बीते 24 घंटे के दौरान कैथल जिला सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहाँ का AQI 320 दर्ज किया गया। वहीं बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर और पानीपत में भी AQI 200 से ज्यादा रहा।

Related Articles

Back to top button