हरियाणा

हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश, इस दिन से बदलेगा मौसम

हिसार:  हरियाणा में नये विक्षोभ पश्चिमी से फिर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 7 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में 3 मई रात्रि से 7 मई के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव दिखेगा। जिसके चलते बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है

Related Articles

Back to top button