हरियाणा
पुलिस को धोखा दे अंबाला अस्पताल से भागा कैदी, हत्या मामले में जेल में बंद था हवालाती

अंबाला: अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से आज चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हत्या के मामले में यमुनानगर जेल में बंद कैदी सिविल अस्पताल में एडमिट था और वह मौका देख फरार हो गया। इसके बाद यमुनानगर जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अंबाला पुलिस ने भी मौके पर पहुंच हालातों का जायजा लिया।
एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि हमें सुबह 10 बजे के लगभग सूचना मिली थी कि एक कैदी सिविल अस्पताल में एडमिट था और वह आज फरार हो गया है। हमने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की जिसमें हत्या मामले में राजबीर यमुनानगर जेल में बंद था। जिसको सिविल अस्पताल हार्ट सेंटर के अंदर उपचार के लिए लाए थे। फरार होने की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया। अभी सूचना मिली है कि कैदी को लाडवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।