हरियाणा

रोहतक के वार्ड से हथकड़ी सहित बंदी फरार, दुलीना जेल से इलाज के लिए कराया था भर्ती

रोहतक पीजीआई के वार्ड में भर्ती हत्या का आरोपी अरविंद सुबह 3 बजे के बाद भाग गया। उसके हाथ में हथकड़ी बंधी है। बंदी के फरार होने से झज्जर पुलिस परेशान है

रोहतक : रोहतक पीजीआई के वार्ड में भर्ती हत्या का आरोपी अरविंद सुबह 3 बजे के बाद भाग गया। उसके हाथ में हथकड़ी बंधी है। बंदी के फरार होने से झज्जर पुलिस परेशान है।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र मलिक ने बताया कि अरविंद के खिलाफ झज्जर थाने में हत्या का केस दर्ज है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। अरविंद को बीमार होने के कारण दुलीना जेल से पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उपचार के लिए उसे दाखिल कर लिया। वह पीजीआई के विशेष वार्ड में भर्ती था, लेकिन आज सुबह 3 व 4 बजे के बीच सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button