पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 22 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अप्रैल 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 18:16 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 12:45 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* तैतिल – 06:44 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुभ – 21:12 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:49
*🌄सूर्यास्त-* 18:50
*🌙चन्द्रोदय-* 26:45
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 24:32 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:35 से 17:13
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 वैशाख बदी नवमी 18:16 तक पश्चात् दशमी शुरू , श्री चण्डीका नवमी , श्री कृष्णा नवमी , कहक पूजा (बंगाल) , पंचक 24:31 से , विघ्नकारक भद्रा 29:29 से , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण नवमी) , आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज समाधि दिवस (38 वाँ , जैन , वैसाख कृष्ण नवमी) , श्री हितेश्वर साइकिया स्मृति दिवस , श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस व विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख बदी दशमी 16:46 तक पश्चात् एकादशी शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि*
*गर्वो दुर्वचनं तथा।*
*क्रोधश्च दृढवादश्च*
*परवाक्येष्वनादरः॥*
*भावार्थ👉*
_मूर्खों के पाँच लक्षण हैं – गर्व, अपशब्द, क्रोध, हठ और दूसरों की बातों का अनादर।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अप्रैल 2025 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ व्यस्त रह सकते हैं। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा । कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा । हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सितारे कम अनुकूल हैं । गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन लगभग सही रहेगा । व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1728 – पेरियर डी मैरविक्स ”पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1769 – मैडम डु बैरी किंग लुई XV की “आधिकारिक” मालकिन बनी।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1793 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि ‘अर्थ डे’ मनाया।
1977 – ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
2002 – पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 – उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 – भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 – दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2019 -श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा।
2020 – विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक लॉन्च किया गया। भारत इस सूचकांक में 142वें स्थान पर रहा।
2020 – भारत ने नेपाल को कोरोना महामारी से लडने के लिए 23 टन दवाईयां सौंपी।
2020 – ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2021 – फ्रांस से चार और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन के निमंत्रण पर जलवायु परिवर्तन पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2022 – भारत और ब्रिटेन के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए , रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
2022 – तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का गांधीनगर में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डेफकनेक्ट 2.0 के दौरान IDEX – PRIME व 6वां डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज लॉन्च किया।
2023 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक झोपड़ियों से टकराने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और 4 अन्य घायल हुए।
2023 – इसरो ने श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी55 रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रह कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित किये।
2023 – जर्मन पत्रिका “डाई एकटुएल” के संपादक को एफआई रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर के साथ एआई द्वारा उत्पन्न एक तथाकथित साक्षात्कार चलाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया।
2023 – मध्य माली शहर सेवरे में एक तिहरे आत्मघाती बम हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए।
2024 – ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर इब्राहिम इब्राहिम राईसी पड़ोसी पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे।
2024 – नायडू, पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
*22 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1760 – अकबर द्वितीय – मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1840 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।
1851 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
1891 – भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन।
1894 – अम्मुकुट्टी स्वामीनाथन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी व संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्या।
1914 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1916 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1929 – ऊषा किरण – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1932 – स्वामी सच्चिदानंद – जानेमाने आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा लेखक।
1936 – पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
1947 – वीरेंद्र भाटिया – समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
1952 – कमला प्रसाद बिसेसर – भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1960 – मनोज मुकुंद नरवणे – भारतीय थल सेना प्रमुख ।
1962 – गुरुप्रसाद मोहापात्रा – भारतीय आईएएस अधिकारी थे।
1974 – चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।
*22 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1969 – जोगेशचंद्र चटर्जी – ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 – मंगूराम – समाज सुधारक थे।
1996 – हितेश्वर साइकिया – दो कार्यकालों के लिए असम के मुख्यमंत्री रहे।
2001 – महमूद अली ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2013 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
2020 – ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य बसंत दास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
2021 – लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ (66वर्ष) का निधन हुआ।
2022 – दक्षिण अफ़्रीकी रग्बी यूनियन खिलाड़ी पेड्री जोहान्स वानेनबर्ग (41) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश गेलिक फुटबॉलर (मेयो) और कार्यकारी मिक लॉफ्टस (93) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई हास्य अभिनेता , लेखक और व्यंग्यकार व टोनी पुरस्कार विजेता बैरी हम्फ्रीज़ (89) वह का निधन हुआ।
2023 – एक अंग्रेजी पेशेवर बॉलरूम डांसर , नृत्य शिक्षक और नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक लियोनार्ड गॉर्डन गुडमैन (78) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश रग्बी यूनियन प्रोप और रग्बी लीग फ्रंट रोवर माइक कॉलमैन (78) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई हॉकी एचओएफ स्पोर्ट्सकास्टर अल शेवर (96) का निधन हुआ।
2024 – आयरिश फुटबॉल खिलाड़ी चार्ली हर्ले (87) का निधन हुआ।
*22 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण नवमी)।
🔅 आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज समाधि दिवस (38 वाँ , जैन , वैसाख कृष्ण नवमी)।
🔅 श्री हितेश्वर साइकिया स्मृति दिवस।
🔅 श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस।
🔅 विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*