हरियाणा

हरियाणा में इस दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का का अनुमान जताया है। उनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले 4 दिनों से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बने रहने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय है, जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में औसतन 148.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 99.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को फरीदाबाद, नारनौल, सोनीपत और झज्जर में बूंदाबांदी हुई।

हरियाणा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

 

Related Articles

Back to top button