हरियाणा

कुरुक्षेत्र में बारात चढ़ने से पहले दूल्हा गिरफ्तार, नाबालिग लड़की का किया था रेप

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। युवक गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से रेप करता आ रहा था। बता दें कुछ दिन पहले युवक लड़की के घर में उस समय घुस गया। जब रात को लड़की बाथरूम करने के लिए गई। उस समय युवक ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह लड़की के स्कूल में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता है। पिहोवा पुलिस ने राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार रात उसे काबू कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

थाना सदर पिहोवा के एक गांव की महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पास 6 बच्चे हैं। उसकी नाबालिग बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में 8 क्लास में पढ़ती है। 29-30 जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात को उसकी बेटी उठकर बाथरूम करने के लिए चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो वह उसे देखने के लिए चली गई। यहां गांव का आरोपी राजन उर्फ राजू उसकी बेटी का रेप कर रहा था। उनको देखकर राजन मौके से फरार हो गया। बाद में उसकी बेटी ने बताया कि राजन पहले से ही बाथरूम में छुपा हुआ था। जैसे ही वह बाथरूम में गई तो राजन ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। राजन ने उससे कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा।

 राजन के पास अश्लील वीडियो, धमकी दे रहा

महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने बताया कि राजन उसके साथ कई बार रेप कर चुका है। किसी को यह बात बताने पर वह हर बार धमकी देता था। राजन के पास उसकी अश्लील वीडियो भी है। राजन की स्कूल के पास ही CSC की दुकान है। वह स्कूल जाते-आते समय उस पर गंदी नजर रखता था। स्कूल के बाद भी वह उसे अपनी दुकान पर बुलाता था। इसे लेकर बेटी काफी डरी हुई थी, क्योंकि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।

Related Articles

Back to top button