हरियाणा

जुलाना रैली में उमड़े जनसमूह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: प्रदीप गोयल

भिवानी, (ब्यूरो): जजपा पार्टी के 8 वें स्थापना दिवस पर जुलाना में आयोजित रैली में उमड़े जनसमूह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का कार्य किया। इस रैली के बाद प्रदेश की राजनीति में भारी बदलाव आया है। आज प्रदेश की जनता जजपा पार्टी में अपना विश्वास जता रही है। जिसके कारण पार्टी को आए दिन लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यह बात जजपा शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने रैली को सफल बनाने पर लोगों का आभार जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में जजपा प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सत्ता में रहते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाया जिसके कारण आने वाले समय में वे मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर अपने हाथों में संभालेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़े जनसमूह से विपक्षी दलों के नेताओं में भारी खलबली मची हुई है। अब जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है वे जजपा को पूर्ण बहुमत देकर दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाएगी।

Related Articles

Back to top button